जमशेदपुर के कदमा थाना के अंतर्गत रामनगर स्थित एक अपार्टमेंट में आग लग गई। अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल के किचन में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे अपार्टमेंट में आग और धुआं फैल गया।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपार्टमेंट में पहले एक सिलेंडर में आग लगी। इसके बाद दो अन्य सिलेंडर में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पाकर टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पर एसडीओ पीयूष सिन्हा मौके पर पहुचे। घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक अपार्टमेंट आग लगी थी। एक महिला की मौत की सूचना है मामले की जांच की जा रही है। सिलेंडर में आग लगने से घटना हुई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



