मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने 8 मार्च 2026 को ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारतीय प्लेयर्स और कोचिंग स्टाफ्स के कई फोटोज और वीडियोज सामने आए। आज फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ शनिवार को मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ पूजा-अर्चना की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 विश्व कप का अपना खिताब बरकरार रखा। इस जीत के साथ भारत घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई, साथ ही 2024 की जीत के बाद लगातार दो बार खिताब जीतने वाली पहली टीम और तीन बार (2007, 2024 और 2026) ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम भी बन गई। सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने गंभीर और सूर्या की यात्रा के बारे में कहा, “टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह यहां प्रार्थना करने आए थे। सेमीफाइनल मैच से पहले भी पूरी टीम यहां आई और बप्पा से आशीर्वाद लिया। चाहे हमारे ट्रस्टी हों, पुजारी हों या भक्त, सभी में देशभक्ति की भावना है।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



