डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जाएगा आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन, CM योगी ने किया ऐलान

0
137

उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो स्टेशन के नाम में बदलाव की घोषणा कर दी गई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर मेट्रो स्टेशन कर दिया गया है। स्टेशन का नाम बदलने के लिए यूपी सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव अंबेडकर मेट्रो स्टेशन नाम बदलने जाने का ऐलान किया। उन्होंने भाजपा के एससी मोर्चा सम्मेलन में इसका ऐलान किया। आगरा में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मेलन चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा एससी मोर्चा के सम्मेलन में भाग लेने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की। इससे पहले आगरा मेट्रो के मनकामेश्वर स्टेशन का नाम डॉ. अंबेडकर पर रखने की मांग हो रही थी। आगरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित ‘अनुसूचित जाति महासम्मेलन’ और ₹5,198 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण- शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी ने इस संबंध में घोषणा की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here