तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन 8 से 10 अक्टूबर तक भारत का दौरा करेंगी

0
139
तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन 8 से 10 अक्टूबर तक भारत का दौरा करेंगी
Image Source : @airnewsalerts

तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक भारत यात्रा पर रहेंगी। अपनी भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर हसन अपने कई मंत्रियों और एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली आने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मीडिया की माने तो विदेश मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अपनी भारत यात्रा के दौरान तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी और राष्ट्रपति मुर्मू उनके लिए एक राजकीय भोज की मेजबानी भी करेंगी। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा और उसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन 10 अक्तूबर को नई दिल्ली में एक व्यापार और निवेश मंच में भी भाग लेंगी।

तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा आठ वर्षों की अवधि के बाद हो रही है। विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि आगामी यात्रा भारत और तंजानिया के बीच ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here