तमिलनाडु में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का बड़ा मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 6 घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने राहत बचाव अभियान चलाया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए।
जानकारी के अनुसार, विरुधुनगर जिले के वेम्बाकोट्टई के पास रामू देवनपट्टी में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में आज अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि मकान ढह गया। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। हालांकि, बाद में स्थानीय निवासी वहां पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। दमकलकर्मियों, स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



