तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय के नेतृत्‍व वाली टीवीके सरकार का बहुमत परीक्षण आज

0
65
तमिलनाडु में सी. जोसेफ विजय के नेतृत्‍व वाली टीवीके सरकार का बहुमत परीक्षण आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु में जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली नव निर्वाचित टीवीके सरकार को विधानसभा में आज अपना बहुमत साबित करना है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय विधानसभा में विश्वासमत परीक्षण से पहले समर्थन जुटाने के लिए सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। सहयोगियों के समर्थन के साथ-साथ, टीवीके सरकार को एआईएडीएमके से अलग हुए गुट का समर्थन प्राप्त है। विधानसभा में अब टीवीके के पास लगभग 150 विधायकों का समर्थन है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बीच, कल तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति में नाटकीय मोड़ आया, जब अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम सरकार को समर्थन देने को लेकर दो गुटों में बंट गई। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले गुट ने पार्टी विधायकों को टीवीके सरकार का समर्थन न करने का निर्देश दिया है। वरिष्ठ नेता एग्री कृष्णमूर्ति ने चेतावनी दी है कि पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वाले किसी भी विधायक को पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। 30 विधायकों के समर्थन का दावा करने वाले दूसरे गुट ने एस. पी. वेलुमणि को एआईएडीएमके विधायक दल का नेता चुना है। अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कड़गम के इकलौते विधायक एस. कामराज को टीवीके सरकार को समर्थन देने की घोषणा के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here