तेंलगाना : भाजपा की पूर्व सांसद विजयशांति ने थामा कांग्रेस का दामन

0
107

तेंलगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है। वहीं नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसी बीच खबर आ रही है कि भाजपा की पूर्व सांसद और अभिनेत्री विजयशांति कांग्रेस में शामिल हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना के पार्टी प्रभारी मणिकराई ठाकरे, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क और अन्य की उपस्थिति में उनका पार्टी में स्वागत किया।

आपको बता दें कि अभिनेत्री से राजनेता बनी विजयशांति ने वर्ष 2009 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और बीआरएस के टिकट पर मेडक लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here