मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को तेलंगाना के हैदराबाद में ‘फोरम फॉर नेशनलिस्ट थिंकर्स’ द्वारा आयोजित बौद्धिक बैठक को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पिछले 12 वर्षों में पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत ने राजनीति, सुशासन, विकास और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। वंशवाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को जवाबदेही, विकास और जनसेवा से बदलकर लोकतंत्र को एक नई परिभाषा दी गई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि कनेक्टिविटी, डिजिटल इंडिया, स्वास्थ्य सेवा, गरीबों के कल्याण, किसानों के सशक्तिकरण, महिलाओं के सम्मान, रक्षा, अर्थव्यवस्था और वैश्विक कूटनीति में हुई क्रांतिकारी प्रगति ने विश्व मंच पर भारत को एक नई पहचान दिलाई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, “तेलंगाना में रेवंत रेड्डी की सरकार कांग्रेस पार्टी के लिए एक “एटीएम” बन गई है, जहाँ जनता के पैसे का इस्तेमाल विकास के बजाय राजनीतिक हितों को साधने के लिए किया जा रहा है। कालेश्वरम परियोजना और डबल बेडरूम हाउसिंग योजना भ्रष्टाचार और अधूरे वादों की मिसाल हैं। हमारी प्रतिबद्धता ऐसी राजनीति के प्रति है जो लोगों की सेवा करे, न कि राजनीतिक हितों की। आइए, मिलकर एक ऐसे तेलंगाना का निर्माण करें जो समृद्ध, प्रगतिशील और सशक्त हो।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



