त्रिपुरा : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा होंगे नए मुख्यमंत्री

0
218

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने त्रिपुरा में बड़ा फेरबदल करते हुए हाईकमान के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माणिक साहा की प्रदेश के नए मुखिया के तौर पर नियुक्ति हो गई है। माणिक साहा त्रिपुरा के नए सीएम होंगे। साहा बिप्लब कुमार देब की जगह लेंगे।

त्रिपुरा में बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद अब बीजेपी ने मणिक साहा को नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में साहा के नाम पर मुहर लगाई गई। बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद कई नामों की चर्चा चल रही थी, जिनमें मणिक साहा का नाम भी शामिल था। आखिरकार तमाम नेताओं ने साहा को ही विधायक दल का नेता चुना।

इससे पहले त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब के सीएम पद से इस्तीफा दिया। माणिक साहा को त्रिपुरा के नए सीएम का पद देने से एक बात साफ हो गई है कि बीजेपी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में साहा के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here