
त्रिपुरा में, माणिक साहा मंत्रिमंडल में शामिल किए गए 11 मंत्रियों ने आज दोपहर राजभवन में शपथ ली। त्रिपुरा के राज्यपाल सत्यदे नारायण आर्य ने शामिल किए गए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
11 विधायकों में से नौ भाजपा के और दो आईपीएफटी के हैं। आईपीएफटी के मेवार कुमार जमातिया को छोड़कर बिप्लब कुमार देब कैबिनेट के सभी मंत्रियों को नई कैबिनेट में जगह मिली है।
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, पार्टी के केंद्रीय नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
Courtsey : newsonair.gov.in
Image Source : Twitter @DrManikSaha2