दिल्ली : 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश हुई नाकाम! 2000 जिंदा कारतूस बरामद, 6 सप्लायर गिरफ्तार

0
246

दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां बहुत ही धूमधाम से चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर देश की सुरक्षा को झटका देने वाले हादसे की साजिश को नाकाम करने में पुलिस ने बडी सफलता पाई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को करीबन 2 हजार जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस ने इन कारतूसों की आपूर्ति करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आनंद विहार क्षेत्र से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तरफ से 15 अगस्त के बैकग्राउंड में अलर्ट जारी किया गया है।

मीडिया की माने तो, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से पहले 2 हजार जिंदा कारतूस जब्त किये हैं। इसके साथ ही, दिल्ली में कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट पर है। पूरी दिल्ली समेत लालकिले पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली की आनंद विहार इलाके में दो संदिग्ध है जिसके पास हथियार हो सकता है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध की तलाशी ली तो उसके पास से 2 बैग बरामद हुए जिसमें 2000 जिंदा कारतूस थे। इसके बाद पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो इनके और अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here