मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एआई समिट 2026 में प्रमुख उद्योग लीडर्स ने एआई को लोकतांत्रिक बनाने एवं हर नागरिक तक पहुंचाने पर जोर दिया। उनका मानना है कि भारत को एआई का पावरहाउस बनाने हेतु तकनीक में बड़े निवेश एवं लोगों की समस्याओं के समाधान में अधिकतम उपयोग की आवश्यकता है। मुकेश अंबानी ने अगले सात वर्षों में 10 लाख करोड़ निवेश की घोषणा की तथा जियो के माध्यम से एआई को सस्ता-सुलभ बनाने का संकल्प लिया।
आप को बता दे, एन चंद्रशेखरन ने एआई को अर्थव्यवस्था व समाज परिवर्तक बताया तथा ओपनएआई के साथ 100 मेगावाट डाटा सेंटर की शुरुआत का उल्लेख किया। रिशद प्रेमजी ने भारत को एआई का वैश्विक केंद्र बनाने एवं जिम्मेदार उपयोग पर बल दिया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली फ्रंटियर एआई इम्पैक्ट कमिटमेंट्स की घोषणा की जिसमें रोजगार नीतियां एवं बहुभाषी एआई पर फोकस है।
Image source: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



