विदेश यात्रा से लौटे पीएम मोदी का दिल्ली हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद हैं। पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी इच्छा थी कि वैज्ञानिकों से मुलाकात करूं। इसलिए विदेश से लौटकर बेंगलुरु पहुंचा और वैज्ञानिकों को बधाई दी।
मीडिया की माने तो, पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के टच प्वाइंट का नाम शिवशक्ति और चंद्रयान-2 के टच प्वाइंट का नाम तिरंगा रखे जाने की जानकारी दी और कहा कि भारत हर साल 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के तौर पर मनाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 की सफलता से देश में उत्सव का माहौल है। आज सुबह बंगुलरू में वैज्ञानिकों से मिला।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



