दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कल रात और आज तड़के हल्की वर्षा से भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज भी गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों के लिए लू और गर्मी से राहत रहेगी।
मौसम विभाग ने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली और आसपास के लिए तेज लू का औरेंज अलर्ट जारी किया था और तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया था।
courtesy newsonair



