मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को राजधानी में एक बार फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह स्थिति अगले दो दिन जारी रह सकती है। उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में कमी के संकेत है। मंगलवार को राजधानी में सबसे कम न्यूनतम तापमान आया नगर का 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम था। हवा में नमी का स्तर 100 से 42 प्रतिशत दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है मौसम विभाग ने बुधवार के मौसम के बारे में सुबह धुंध छाए रहे रहने तथा दोपहर में मौसम साफ होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



