दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 41वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में हुई शामिल

0
80
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 41वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में हुई शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज तमिलनाडु के वेल्लोर में स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) के 41वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। उन्होंने ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस अवसर पर वीआईटी के चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथन सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) के 41वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों से संवाद किया। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “दीक्षांत के साथ जीवन की एक नई जिम्मेदारी शुरू होती है। आज जिन युवाओं के हाथ में डिग्री और मेडल हैं, कल उनके विचार, नवाचार और निर्णय भारत की दिशा तय करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यही आत्मविश्वासी युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। वीआईटी जैसे संस्थान केवल ग्रेजुएट्स नहीं, भारत की अगली पीढ़ी के इनोवेटर्स और राष्ट्र-निर्माता तैयार कर रहे हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here