मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दुर्गा अष्टमी के अवसर पर शालीमार बाग स्थित सर्वोदय विद्यालय में कन्या पूजन कर कक्षा 10 में प्रवेश लेने वाली 11 सौ छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां घर की रोशनी, संस्कारों की धारा और भविष्य की सबसे सुंदर आशा होती हैं। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह संदेश देता है कि जहां बेटियों का सम्मान होता है, वहीं समृद्धि निवास करती है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि इस वर्ष बजट में प्रावधान किया है, जिसके अन्तर्गत सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 उत्तीर्ण करने वाली एक लाख 30 हजार छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के लिए आवागमन को सुगम बनाना, स्कूल छोड़ने की दर को कम करना और अभिभावकों की चिंताओं को दूर करना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



