मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि मुलाकात के दौरान दिल्ली के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। विशेषकर जन-कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे लिखा कि जनसेवा के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की निष्ठा और समर्पण हम सभी के लिए बड़ी प्रेरणा है। पोस्ट में आगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “अपना बहुमूल्य समय देने के लिए माननीय गृह मंत्री जी का हृदय से आभार।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



