दिल्ली : ट्रांस यमुना क्षेत्र में विकास के लिए 728 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी

0
82
दिल्ली : ट्रांस यमुना क्षेत्र में विकास के लिए 728 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्‍ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में ट्रांस यमुना क्षेत्र में विकास को प्रभावशाली गति देने  के लिए सात सौ 28 करोड रुपये की योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने ट्रांस यमुना क्षेत्र विकास बोर्ड-टीवाईएडीबी की बैठक के दौरान इस कार्य के लिए बजट आवंटन की घोषणा की थी। बैठक के दौरान मुख्‍यमंत्री ने कहा कि ट्रांस यमुना क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्‍होंने बोर्ड के सदस्‍यों को जरूरत के आधार पर योजनाओं को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि ट्रांस यमुना क्षेत्र का विकास दिल्‍ली सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता गुप्‍ता ने कहा कि दिल्‍ली सरकार यहां के नागरिकों की सड़क, जल-निकासी योजनाओं, जल-भराव की समस्‍याओं और सुरक्षित परिवहन जैसी मूलभूत जरूरतों को महत्‍व देती है। टीवाईएडीबी के अध्‍यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने मुख्‍यमंत्री के प्रति आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि ट्रांस यमुना क्षेत्र के विकास के लिए विधान सभा के सभी सदस्‍यों के प्रस्‍ताव महत्‍वपूर्ण हैं। उन्‍होंने कहा कि इस सामूहिक प्रयास से ट्रांस यमुना क्षेत्र के आधारभूत ढांचे के सुधार में सहायक साबित होगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here