मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकी अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन में सात मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जो पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते अवैध हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी और वितरण में शामिल थे और बाद में इन्हें दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र – एनसीआर में आपूर्ति करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से पांच अत्याधुनिक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 41 जिंदा कारतूस, आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बतया कि जांच के दौरान अवैध कारोबार से प्राप्त धन के लेन-देन से जुड़े कई बैंक खातों का विवरण भी जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के जरिए दिल्ली-एनसीआर में कई संभावित आतंकी घटनाओं को समय रहते विफल कर दिया गया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



