दिल्ली में तीनों नगर निगमों के एकीकरण से संबंधित अधिनियम कल से लागू होगा

0
216

दिल्ली में तीनों नगर निगमों के एकीकरण संबंधी अधिनियम कल से लागू हो जाएगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी ज्ञानेश भारती को दिल्ली नगर निगम का आयुक्त और इसी सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी अश्विनी कुमार को विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है। संसद ने इस वर्ष बजट सत्र में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 पारित किया था। विधेयक में दिल्ली के लोगों के लिए अधिक पारदर्शिता, सुशासन और नागरिक सेवा पर विशेष ध्‍यान दिया गया है। इसमें वार्डों की संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई है। उत्तर और दक्षिण निगमों में से प्रत्येक में 104 जबकि पूर्वी निगम में 64 वार्ड बनाए गये हैं।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here