दिल्ली: राष्ट्रीय औषधि संस्थान ने निजी दवा कंपनी के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर

0
91

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय औषधि शिक्षा और अनुसंधान संस्थान ने नई दिल्ली में एक निजी दवा कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। औषध विभाग के सचिव मनोज जोशी की उपस्थिति में यह समझौता हुआ।

आप को बता दे, इस अवसर पर सचिव मनोज जोशी ने अनुसंधान से बाजार तक की प्रक्रिया को मजबूत करने में शिक्षा जगत और उद्योग के बीच सहयोगात्मक साझेदारी की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि घरेलू नवाचार क्षमताओं को बढ़ावा देने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और किफायती स्वास्थ्य देखभाल समाधानों तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ऐसी पहलें महत्वपूर्ण हैं।

Image source: ani

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here