दिल्ली में 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर है। मीडिया की माने तो, आज सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.40 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर ज्यादा है। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क पर पानी भर गया है। बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लालकिले, राजघाट और ISBT-कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। यहां 3 फीट तक पानी भर गया। हालात बिगड़ते देख CM अरविंद केजरीवाल ने ड्रेनेज ठीक करने के लिए सेना की मदद मांगी।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का हाल बेहाल है। दिल्ली के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, तो वहीं कई इलाकों में बाढ़ के संकट छाए हुए हैं। परिणामस्वरूप राजधानी के कई इलाकों में आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है। दिल्ली के लाल किला, राजघाट समते आईटीओ ऑफिस भी बाढ़ की चपेट में आ गया है और आसपास का पूरा इलाका पानी से भर चुका है। इसके अलावा आईटीओ रेलिंग और उस इलाके में स्थित कई खंभों में करंट आने का मामला भी सामने आया है। इसके बाद प्रशासन ने लोगों से रास्तों पर आने से बचने का अनुरोध किया है। दिल्ली में बाढ़ की इस विभीषिका को देखते हुए CM केजरीवाल ने सेना से मदद मांगी है। उन्होंने ट्वीट किया, यमुना का पानी शहर के अंदर आने की वजह से आईटीओ और आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई है। इंजीनियर पूरी रात काम करते रहे। मैंने अब मुख्य सचिव को सेना और एनडीआरएफ की मदद लेने का निर्देश दिये है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें