दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणामः रुझानों में 40 सीटों पर बढ़त के साथ भाजपा को स्पष्ट बहुमत

0
14

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणाम में सभी 70 सीटों के रूझान प्राप्‍त हो गए हैं। रूझानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। उसके उम्‍मीदवार 40 सीटों पर आगे हैं। आम आदमी पार्टी ने 30 सीटों पर बढ़त प्राप्‍त की है।

भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार आठ सीटों पर 10 हजार से अधिक मतों से आगे है। बवाना सीट पर रविन्‍दर इंदराज सिंह आम आदमी पार्टी के जयभगवान उपकार पर 14 हजार नौ सौ से अधिक की बढ़त प्राप्‍त कर चुके हैं। शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सुश्री रेखा गुप्‍ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 14 हजार आठ सौ से अधिक की बढ़त प्राप्‍त कर ली है।

नजफगढ़ सीट भारतीय जनता पार्टी की सुश्री नीलम पहलवान 10 हजार छह सौ से अधिक मतों से आगे हैं। विश्‍वास नगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के ओमप्रकाश शर्मा 12 हजार आठ सौ से अधिक मतों से आगे हैं। घोंडा सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार अजय महावर 12 हजार एक सौ से अधिक मतों से आगे हैं। करावल नगर में भाजपा के कपिल शर्मा साढ़े पन्‍द्रह हजार से अधिक मतों से आगे हैं।

मुस्‍तफाबाद सीट पर भारतीय जनता पार्टी के मोहन सिंह बिष्‍ट ने 31 हजार छह सौ से अधिक की बढ़त प्राप्‍त कर ली है। रिठाला सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कुलवंत राणा 14 हजार छह सौ से अधिक मतों से आगे हैं।

आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर 10 हजार से अधिक मतों की बढ़त प्राप्‍त की है। पार्टी उम्‍मीदवार पुनरदीप सिंह साहनी चांदनी चौक सीट पर 11 हजार पांच सौ 84 मतों से आगे हैं। तिलकनगर सीट पर जनरैल सिंह 10 हजार से अधिक मतों से आगे हैं, जबकि बदरपुर सीट पर आम आदमी पार्टी के रामसिंह नेताजी 12 हजार चार सौ से अधिक मतों से आगे हैं।

देवली सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रेम चौहान 14 हजार आठ सौ से अधिक मतों से आगे हैं।

भाजपा उम्‍मीदवारों ने नरेला, बादली, मुंडका, मंगोलपुरी, शकूरपुर बस्‍ती, मोती नगर, हरीनगर, उत्‍तम नगर, मटियाला, कस्‍तूरबा नगर, छत्‍तरपुर, प्रतापगंज और घोंडा निर्वाचन क्षेत्र में भी आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवारों पर बढ़त प्राप्‍त की है।

आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवारों ने किराड़ी, सुलतानपुर माजरा, वजीरपुर, तुगलकाबाद, त्रिलोकपुरी, कोंडली, गांधीनगर, सीलमपुर और बावरपुर में बढ़त प्राप्‍त की है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here