दिल्ली सरकार ने दिल्ली स्टार्ट-अप एवं इन्क्यूबेशन नीति को दी स्वीकृति

0
88
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने द्वारका विधानसभा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्ली स्टार्ट-अप एवं इन्क्यूबेशन नीति को स्वीकृति दे दी है। इस नीति को स्वीकृति देकर दिल्ली सरकार ने युवा सामर्थ्य, इनोवेशन और उद्यमिता को विकसित दिल्ली की विकास यात्रा का नया इंजन बनाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि 400 करोड़ रूपए से अधिक के निवेश के साथ अगले 5 वर्षों में 11 राज्य विश्वविद्यालयों, 13 सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में अत्याधुनिक इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी इन संस्थानों के माध्यम से इस नीति का लाभ उठा सकेंगे और सफल होने पर उन्हें वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया गया कि युवाओं को आइडिया से लेकर स्टार्ट-अप, निवेश, मेंटरशिप और व्यवसायीकरण तक हर कदम पर सरकार का साथ मिलेगा। साथ ही, ‘वार्षिक दिल्ली स्टार्ट-अप युवा महोत्सव’ राजधानी को नवाचार और उद्यमिता का नया केंद्र बनाएगा। यह नीति दिल्ली के युवाओं की प्रतिभा को नई उड़ान देगी, इनोवेशन को उद्योग से जोड़ेगी और रोजगार सृजन के नए द्वार खोलेगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here