दिल्‍ली: सीएम अरविंद केजरीवाल और एलजी सक्सेना ने 400 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

0
198

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जी 20 शिखर सम्‍मेलन से पहले मंगलवार को 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल वी सक्‍सेना और दिल्‍ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी मौजूद रहे। मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट कर लिखा कि उपराज्यपाल के साथ मिलकर आज 400 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली की जनता को सौंपा। ये बसें सब्सिडी स्कीम की 921 बसों में शामिल हैं, जिनके लिए केंद्र सरकार की तरफ़ से 417 करोड़ की सब्सिडी दी गई है और दिल्ली सरकार 3674 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

मीडिया की माने तो, दिल्ली की सड़कों पर अब कुल 800 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं जो पूरे देश में सबसे ज़्यादा हैं जो पूरे देश में सबसे ज़्यादा हैं। हमारा लक्ष्य 2025 के आख़िर तक दिल्ली की सड़कों पर कुल 8 हज़ार इलेक्ट्रिक बसें उतारने का है। उस वक्त दिल्ली में 10  10 हज़ार से ज़्यादा बसें होंगी जिसमें 80% बसें इलेक्ट्रिक होंगी। बहुत जल्द पूरे विश्व में दिल्ली को अपनी शानदार इलेक्ट्रिक बसों के लिए भी जाना जाएगा।

Image source: @ArvindKejriwal

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here