दिल्ली : सीएम गुप्ता ने नई ईवी पॉलिसी को लागू करने के लिए चार्जिंग सुविधाओं के तेज विस्तार को लेकर समीक्षा बैठक की

0
81
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने नई ईवी पॉलिसी को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए चार्जिंग सुविधाओं के तेज विस्तार को लेकर समीक्षा बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को नई ईवी पॉलिसी को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए दिल्ली में चार्जिंग सुविधाओं के तेज विस्तार को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की। सीएम रेखा गुप्ता ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हमारा लक्ष्य अगले चार वर्षों में दिल्ली में लगभग 32,000 ईवी चार्जिंग स्टेशन विकसित करना है। उन्होंने आगे बताया कि मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग, डीडीए मार्केट परिसर, मॉल, रेलवे स्टेशनों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आधुनिक फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। मौजूदा स्लो चार्जिंग स्टेशनों को भी चरणबद्ध तरीके से फास्ट चार्जिंग स्टेशनों में अपग्रेड किया जाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पर्याप्त बिजली, सोलर आधारित चार्जिंग और बेहतर जनसुविधाओं के साथ लोगों को घर और कार्यस्थल के पास आसानी से चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बैठक में कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here