दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के मैस्कॉट ‘मयूर’ का किया अनावरण

0
89
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के मैस्कॉट ‘मयूर’ का किया अनावरण

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के मैस्कॉट ‘मयूर’ का अनावरण किया। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद और टेबल टेनिस फेडरेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित यह मैस्कॉट भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऊर्जा और विविधता का सजीव प्रतीक है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि 27 जुलाई से 2 अगस्त तक त्यागराज स्टेडियम में 25 से अधिक देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने आगे बताया कि यह प्रत्येक दिल्लीवासी के लिए गर्व का अवसर है। पूरी दुनिया दिल्ली की खेल भावना, उत्कृष्ट आयोजन क्षमता और आत्मीय मेजबानी की साक्षी बनेगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here