दिल्ली : सीएम गुप्ता ने शिक्षक दिवस पर ‘शिक्षक महाकुंभ – स्टेट टीचर्स अवॉर्ड 2026’ में विभिन्न श्रेणियों के 118 शिक्षकों को सम्मानित किया

0
63
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने शिक्षक दिवस पर ‘शिक्षक महाकुंभ - स्टेट टीचर्स अवॉर्ड 2026’ में विभिन्न श्रेणियों के 118 शिक्षकों को सम्मानित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शिक्षक दिवस पर ‘शिक्षक महाकुंभ – स्टेट टीचर्स अवॉर्ड 2026’ में विभिन्न श्रेणियों के 118 शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएम गुप्ता ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सांसद बासुंरी स्वराज, कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद, विधायक अभय वर्मा, चंदन कुमार चौधरी, नीरज बसोया सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी-ड्रिवेन दुनिया में टीचर्स की भूमिका और भी महत्वपूर्ण है। इसलिए दिल्ली भी समय के साथ अपने एजुकेशन इकोसिस्टम को मॉडर्न बना रही है और टीचर्स के सपोर्ट सिस्टम को तेजी से मजबूत कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रयास है कि टीचर्स और अधिक एम्पावर्ड हों और हमारे बच्चे कॉंफिडेंट, क्रिएटिव और कैपेबल बनकर विकसित दिल्ली और विकसित भारत की शक्ति बनें।

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here