दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में लू चलने का अनुमान : मौसम विभाग

0
78
मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अनुमान लगाया है। कोंकण, गोवा और ओडिशा के कुछ हिस्सों में दिन में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। बिहार, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कारईक्काल, तेलंगाना और उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी अगले 2-3 दिनों में बारिश हो सकती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग के अनुसार बिहार और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में आज गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पुद्दुचेरी के कुछ हिस्सों में आज गरज और बिजली कड़कने की संभावना है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here