सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में कालसी ब्लॉक के कृषि मंडी परिसर में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। भाजपा ने नारी वंदन विधेयक पारित किया। लंबे समय से राम मंदिर नहीं बन रहा था। भाजपा सरकार ने राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया।
जानकारी के अनुसार, वहीं, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रवक्ता ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट की भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के विषय में अभद्र टिप्पणी की है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। महिलाओं के प्रति कांग्रेस की घटिया मानसिकता है। कांग्रेस का शासनकाल घोटाले के नाम रहा। बोफोर्स घोटाला, 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कॉमनवेल्थ खेल घोटाला आदि घोटाले कांग्रेस की सरकार के समय ही हुए थे। वोटों के लिए कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



