देहरादून : सीएम धामी ने आईसीईआई द्वारा आयोजित ‘ग्रेस हिन्दुस्थान 2.0 उत्तराखंड’ राष्ट्रीय वेडिंग प्रोफेशनल्स सम्मेलन को संबोधित किया

0
88
देहरादून : सीएम धामी ने आईसीईआई द्वारा आयोजित 'ग्रेस हिन्दुस्थान 2.0 उत्तराखंड' राष्ट्रीय वेडिंग प्रोफेशनल्स सम्मेलन को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून में इंटरनेशनल कन्वेन्शन ऑफ इवेंट इंडस्ट्रीज़ (आईसीईआई) द्वारा आयोजित ‘ग्रेस हिन्दुस्थान 2.0 उत्तराखंड’ राष्ट्रीय वेडिंग प्रोफेशनल्स सम्मेलन को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने बताया कि पीएम मोदी के “वेड इन उत्तराखंड” विजन को साकार करना हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से त्रियुगीनारायण, ओंकारेश्वर (ऊखीमठ), रामनगर, टिहरी, मसूरी सहित अन्य उपयुक्त स्थलों को विश्वस्तरीय डेस्टिनेशन वेडिंग केंद्रों के रूप में विकसित करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। यह पहल केवल पर्यटन को बढ़ावा देने तक सीमित नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्वरोजगार को नई गति देने का सशक्त माध्यम भी है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारा लक्ष्य केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रत्येक आगंतुक को देवभूमि की आध्यात्मिक चेतना, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य और आत्मीय आतिथ्य का अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करना है। इसी सोच के साथ राज्य में वेडिंग टूरिज्म के साथ-साथ आध्यात्मिक, वेलनेस और सांस्कृतिक पर्यटन को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here