देहरादून : सीएम धामी ने ‘कवि सम्मेलन’ एवं ‘सैनिक सम्मान समारोह’ में पूर्व सैनिकों तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों को सम्मानित किया

0
87
देहरादून : सीएम धामी ने 'कवि सम्मेलन' एवं 'सैनिक सम्मान समारोह' में पूर्व सैनिकों तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों को सम्मानित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित ‘कवि सम्मेलन’ एवं ‘सैनिक सम्मान समारोह’ में पूर्व सैनिकों तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ भी उपस्थिति रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में हमारी सरकार वीरभूमि की गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आगे बताया कि सैनिक हितों से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी पहल तथा सेवानिवृत्त अग्निवीरों के सुरक्षित भविष्य और सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ के गठन का निर्णय इसी संकल्प का प्रमाण है।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here