मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में निर्माणाधीन साइंस सिटी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं प्रस्तावित सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने विज्ञान सेतु के अंतर्गत ‘विज्ञान वाणी-88.8 MHz’, ‘विज्ञान दृश्यम’ एवं ‘विज्ञान धारा’ का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (एसटीआईपी) पर आयोजित परिसंवाद में सहभागिता भी की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि साइंस सिटी केवल एक अवसंरचना परियोजना नहीं, बल्कि उत्तराखंड में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता को नई दिशा देने वाला सशक्त केंद्र बनेगी। यह विद्यार्थियों एवं युवाओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा विकसित करने, अनुसंधान को प्रोत्साहित करने तथा आधुनिक तकनीकों से उन्हें जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार उत्तराखण्ड को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश के युवाओं को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के अनुरूप बेहतर मंच एवं संसाधन उपलब्ध हो सकें।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सहित अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



