देहरादून : सीएम धामी ने मानसून पूर्व राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की

0
94
देहरादून : सीएम धामी ने मानसून पूर्व राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में मानसून पूर्व राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर सीएम धामी ने राज्य एवं जिला आपदा प्रबंधन योजनाओं से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया। बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सभी जनपदों को आगामी 72 घंटे के भीतर अपनी तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन में स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों एवं ग्राम स्तरीय समितियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जल पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं जिला प्रशासन को बेहतर समन्वय के साथ पूर्ण सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने आगे बताया कि प्रदेश में एआई आधारित अर्ली वार्निंग सिस्टम, ड्रोन सर्विलांस, जीआईएस मैपिंग एवं डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here