नई दिल्ली : आतंकवाद-रोधी मामलों पर भारत-रूस संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक हुई आयोजित

0
75
नई दिल्ली : आतंकवाद-रोधी मामलों पर भारत-रूस संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक हुई आयोजित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज नई दिल्ली में आतंकवाद-रोधी मामलों पर भारत-रूस संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित की गई। इसकी सह-अध्यक्षता सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और रूस के उप-विदेश मंत्री दिमित्री ल्युबिंस्की ने की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों की निंदा की, जिसमें सीमा-पार आतंकवाद भी शामिल है, और आतंकवादियों, आतंकवादी समूहों तथा उनके सहयोगियों व समर्थकों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने का आह्वान किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक आतंकवाद पर अपने विचार साझा किए और कट्टरपंथ, टेरर फाइनेंसिंग और आतंकवादी गतिविधियों के लिए नई व उभरती तकनीकों के दुरुपयोग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने यूएन, ब्रिक्स, ईएजी और एससीओ जैसे बहुपक्षीय मंचों पर आतंकवाद-रोधी सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

News Source : Social Media

Image Source : X @MEAIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here