मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होने की वैकल्पिक अनुमति दे दी है। इस दौरान सभी बेंच हाइब्रिड मोड में कार्य करेंगी। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अनुरोध पर सर्कुलर जारी कर कहा गया कि शारीरिक उपस्थिति में कठिनाई होने पर वकील वर्चुअल माध्यम चुन सकेंगे।
आप को बता दे, एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। समिट में 30 से अधिक देशों के हजारों प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा दिल्ली में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



