मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मंगलवार को नई दिल्ली में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने मुलाकात की। सीएम प्रमोद सावंत ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए राजनीतिक आरक्षण की प्रक्रिया में तेजी लाने के मेरे अनुरोध पर उनके सकारात्मक आश्वासन के लिए मैं उनका आभारी हूँ। इसके अलावा, उन्हें गोवा सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों और विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, गोवा पुलिस को भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा ‘पुलिस कलर्स’ प्रदान किए जाने के समारोह के लिए उन्हें सादर आमंत्रित किया। पूरी बीजेपी गोवा टीम की ओर से, उन्हें बीजेपी गोवा के नए मुख्यालय के उद्घाटन के लिए भी आमंत्रित किया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrPramodPSawant
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



