मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में विभिन्न संगठनों के साथ ‘प्रगति’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के अनेक संगठन भी आगे आ रहे हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ‘प्रगति’ कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 26 हजार कृषि उद्यमी तैयार किए गए हैं, जो गांव-गांव में किसानों को नई तकनीक, अच्छे बीज, मशीनीकरण और आधुनिक खेती से जोड़ रहे हैं। अब 20 हजार नए कृषि उद्यमियों को प्रशिक्षण देकर इस अभियान को और विस्तार दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मेरा विश्वास है कि यह कार्यक्रम किसानों की आय बढ़ाने, खेती को प्रगतिशील बनाने और धरती के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ChouhanShivraj
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



