नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का किया शुभारंभ

0
272
नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का किया शुभारंभ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन के सहयोग से 13 अक्टूबर से इसका आयोजन करेगा। विद्यार्थी, आज से छह अक्टूबर इसके लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवाचारों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्कूली छात्रों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अटल नवाचार मिशन भी शुरू किया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here