मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज नई दिल्ली में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान ऐप के प्रायोगिक संस्करण का शुभारंभ किया। इस डिजिटल एप्लिकेशन का उद्देश्य देश भर के स्कूलों और कॉलेजों को तंबाकू मुक्त बनाना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिव ने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, आघात और श्वसन संबंधी बीमारियों का कारण बनता है। सचिव ने बताया कि देश भर में अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, आयुष संस्थानों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में दो हजार से अधिक तंबाकू मुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



