मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वितीय भारत-अरब विदेश मंत्रियों बैठक के लिए नई दिल्ली आए अरब देशों के विदेश मंत्रियों, अरब लीग महासचिव एवं शिष्टमंडलों से भेंट की। उन्होंने भारत और अरब विश्व के बीच गहन ऐतिहासिक जन-जन संबंधों पर प्रकाश डाला जो वर्षों से संबंधों को मजबूत करते रहे हैं।
आप को बता दे, पीएम ने भारत-अरब साझेदारी के भविष्य का विजन प्रस्तुत किया तथा व्यापार-निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा सहित प्राथमिक क्षेत्रों में सहयोग गहराने का भारत का संकल्प दोहराया। उन्होंने फिलिस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन जाहिर किया तथा गाजा शांति योजना सहित शांति प्रयासों का स्वागत किया। अरब लीग की क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता में भूमिका की सराहना की।
Image source: mea
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



