मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के अंतिम दिन कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं गहन तकनीक स्टार्टअप्स के सीईओ से बातचीत की। उन्होंने हेल्थकेयर, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष एवं अन्य उभरते क्षेत्रों में स्टार्टअप्स की परियोजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी ली। स्टार्टअप्स ने अपने एआई आधारित समाधानों एवं उनके सामाजिक-आर्थिक प्रभाव के बारे में बताया।
आप को बता दे, प्रधानमंत्री ने नवाचार, अनुसंधान एवं स्थानीय जरूरतों के अनुरूप तकनीक विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत के युवा एवं उद्यमी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति दे सकते हैं। पांच दिवसीय समिट में सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन जैसे वैश्विक नेता शामिल हुए।
Image source: भारत मंडपम
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



