मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संसद भवन में मुलाकात की और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास और ‘बस्तर विजन’ पर विस्तार से चर्चा की। सीएम विष्णुदेव साय ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के समक्ष राजनांदगांव में 10,500 करोड़ रूपए की गैस आधारित यूरिया परियोजना को शीघ्र स्वीकृति, दूरस्थ अंचलों के 461 गांवों को स्थायी विद्युत ग्रिड से जोड़ने के लिए विशेष सहयोग तथा रायपुर अथवा बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की स्थापना का आग्रह किया। सीएम साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी को अवगत कराया कि सुरक्षा, विश्वास और विकास की हमारी समन्वित रणनीति से बस्तर में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया कि ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने’ से 5,542 गांवों के लगभग 39 लाख लोगों तक शासन की योजनाएं पहुंच रही हैं। सीएम साय ने आगे बताया कि बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ हुए हैं और सड़क, रेल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं पर्यटन के विस्तार से बस्तर अब शांति और संभावनाओं की नई पहचान गढ़ रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साथ ही प्रदेश में लगभग 8 लाख करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधार, 500 करोड़ रूपए के राज्य एआई मिशन, मजबूत होती वित्तीय स्थिति और तकनीक आधारित नागरिक-केंद्रित सुशासन की दिशा में हो रहे कार्यों से भी पीएम मोदी को अवगत कराया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लिखा, “हमारा संकल्प है – विकास की रोशनी अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा छत्तीसगढ़ शांति, समृद्धि और संभावनाओं के नए मॉडल के रूप में देश के सामने उभरे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @vishnudsai
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



