मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और यूएई ने आज नई दिल्ली में ‘स्ट्रैटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप फ्रेमवर्क’ के तहत रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक बैठक की। रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने आगे बताया कि संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) अमिताभ प्रसाद और यूएई के ब्रिगेडियर स्टाफ जमाल इब्राहिम मोहम्मद इब्राहिम अलमार-ज़ूकी की सह-अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रक्षा उद्योग में सहयोग बढ़ाने, इनोवेशन को बढ़ावा देने, खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
News Source : Social Media
Image Source : X @SpokespersonMoD
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



