मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में स्पष्ट किया कि सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त भारत के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इसके लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा उन्मूलन हेतु छह केंद्रीय योजनाओं पर 10 हजार करोड़ से अधिक खर्च किया गया है।
आप को बता दे, 2019 से अब तक सुरक्षा बलों ने 33 शीर्ष माओवादियों को मार गिराया, 7400 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया तथा 5880 ने आत्मसमर्पण किया है। वामपंथी हिंसा में 88 प्रतिशत कमी आई है जबकि प्रभावित जिले 126 से घटकर 8 रह गए हैं तथा नक्सलग्रस्त राज्य 10 से घटकर 3 रह गए हैं।
Image source: राज्यसभा
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



