नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 85वें एएफएचक्यू सिविलियन सर्विसेज डे समारोह को संबोधित किया

0
79
नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 85वें एएफएचक्यू सिविलियन सर्विसेज डे समारोह को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में 85वें सशस्त्र बल मुख्यालय (एएफएचक्यू) सिविलियन सर्विसेज डे समारोह को संबोधित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी नई चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए एक मजबूत डिफेंस इकोसिस्टम बनाने के लिए सेना और सिविल सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल बहुत जरुरी है। ‘राष्ट्र प्रथम’ के प्रति वर्दीधारी और सिविल सेवाओं की साझा प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, रक्षा मंत्री ने रणनीतिक सोच, रिसर्च, इनोवेशन और प्रभावी डिफेंस मैनेजमेंट में एएफएचक्यू सिविल सेवाओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के दौरान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गवर्नेंस और सर्विस डिलीवरी को मजबूत करने के लिए कई डिजिटल पहल शुरू कीं, ‘संवाद’ पत्रिका का 34वां संस्करण जारी किया, और खेल व अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एएफएचक्यू कर्मियों के साथ-साथ कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को उनकी शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @DefProdnIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here