मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों, विशेषकर महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज और राष्ट्र की नींव हैं तथा शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त महिलाएं एक समृद्ध और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं ने शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दिया है और आज युवा महिलाएं नए भारत के सपनों को साकार कर रही हैं।
आप को बता दे, राष्ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों से ऐसे समाज के निर्माण का आह्वान किया जहां महिलाओं को समान अवसर मिलें और वे अपनी योग्यता के आधार पर आगे बढ़ सकें। उन्होंने महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सफल आयोजन की शुभेच्छा भी प्रेषित की।
Image source: राष्ट्रपति भवन
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



