मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के संयुक्त दीक्षांत समारोह 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इस विशेष अवसर पर देश भर के सभी 18 निफ्ट परिसरों के उत्तीर्ण छात्र अपनी उपाधियां प्राप्त करने और अपनी शैक्षणिक यात्रा के सफल समापन का उत्सव मनाने के लिए एक साथ एकत्रित होंगे।
आप को बता दे , इस समारोह में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहेंगे। कपड़ा मंत्रालय के अधीन वर्ष 1986 में स्थापित निफ्ट एक प्रमुख वैधानिक संस्थान है, जिसने पारंपरिक कला और शिल्प, अकादमिक ज्ञान, डिजाइन नवाचार, तकनीक तथा उद्योग जगत के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर फैशन शिक्षा के क्षेत्र में देश के शीर्ष संस्थान के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
Image source: Social Media
News Source: Media Agencies
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



