मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में दूरसंचार अनुसंधान मानकीकरण और नवाचार समिति की हितधारक सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। सोशल मीडिया पोस्ट में संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि बैठक में कैप्टिव नॉन-पब्लिक नेटवर्क्स – सीपीआर के प्रमुख उपयोगों और उनके अनुप्रयोगों पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने कहा कि ये नेटवर्क नागरिकों और उद्यमों दोनों के लिए अधिक विश्वसनीय कनेक्टिविटी प्रदान कर, नवाचार को बढ़ावा और डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत कर सकते हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संचार मंत्री ने कहा कि इस दौरान उद्योग जगत द्वारा संचालित स्मार्ट इंटेलिजेंट विलेज परियोजना और दूरसंचार विभाग की समृद्ध ग्राम पहल के साथ इसके संभावित तालमेल पर भी चर्चा हुई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



